Saturday , May 30 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : पंजाब के कैबिनेट मंत्री भगत, जालंधर के मेयर धीर, बीजेपी नेता तनेजा-शीतल समेत कई भाजपा नेता इस मामले में हुए बरी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। जालंधर की अदालत ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जालंधर के मेयर वनीत धीर, बीजेपी नेता अमित तनेजा, शीतल अंगुराल, रॉबिन सांपला, प्रदीप खुल्लर, सौरभ सेठ, रमेश शर्मा, रवि महेंद्रू समेत कई भाजपा नेताओं को बरी कर दिया है। दरअसल 2017 में बस्ती बावा खेल थाना के बाहर इन नेताओं ने धरना लगाया था। तब नगर निगम के चुनाव चल रहे थे। उस समय रवि महेंद्रू के वार्ड को लेकर कोई मामला हो गया था जिस पर इन नेताओं ने थाने का घेराव कर दिया था। इस दौरान कांग्रेस सरकार के दबाव में आकर इन सभी के खिलाफ धरना लगाने का केस दर्ज किया गया था। आज माननीय अदालत ने इन सभी को बरी कर दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब निकाय चुनावों में AAP का दबदबा, अब तक 800 से ज्यादा सीटें जीती, कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!