Sunday , October 11 2026
Breaking News

मंत्री संजीव अरोड़ा ने नगर निगम आयुक्तों, शहरी विकास के ए.डी.सी. तथा सुधार ट्रस्टों के ई.ओ. के साथ की बैठक, स्थानीय निकायों के सभी कार्यों की ली समीक्षा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के स्थानीय निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य तथा बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान, कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने निर्देश दिए कि सभी शहरी स्थानीय निकाय विकास योजनाओं के लिए प्रस्ताव पूरी तरह से कागजरहित तरीके से पारित करें। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ई-निगम सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से अब सभी प्रस्तावों पर ऑनलाइन प्रक्रिया की जाएगी। कुशलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सक्षम अधिकारियों द्वारा ऐसे प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए 10 कार्य दिवसों की एक सख्त समय-सीमा निर्धारित की गई है।

पानी की आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए, श्री संजीव अरोड़ा ने नागरिकों के लिए पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक महीने के अंदर सभी ट्यूबवेलों पर टाइमर सेंसर लगाने के निर्देश दिए। ट्यूबवेलों में खराबी के कारण गर्मियों के दौरान अक्सर उत्पन्न होने वाली रुकावटों को ध्यान में रखते हुए, सभी नगर निगम आयुक्तों तथा अतिरिक्त उपायुक्तों को इन ट्यूबवेलों को तुरंत बदलने तथा निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पहले से पंप सेट खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।

सफाई एवं स्वच्छता पर जोर देते हुए, मंत्री ने सभी अधिकारियों को सीवरेज से संबंधित मुद्दों का समाधान करने तथा आगामी मानसून के दौरान जलभराव से रोकथाम के लिए एक विशेष सीवरेज-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शहरी क्षेत्रों में रोजाना कूड़ा एकत्र करने तथा साप्ताहिक सफाई अभियान सुनिश्चित करने के लिए अचानक निरीक्षण करने के आदेश भी दिए।

सुधार ट्रस्टों की विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए, मंत्री के ध्यान में आया कि नागरिकों को अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए अक्सर असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सुधार ट्रस्टों की पूर्ण हो चुकी योजनाएं संबंधित शहरी स्थानीय निकायों को सौंप दी जाएं तथा सभी संबंधित कार्रवाइयां निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरी की जाएं।

कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को जन उद्देश्यों के लिए बनाई गई सभी संपत्तियों की पहचान करने तथा उन्हें नीलाम करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी सार्वजनिक संपत्ति खाली नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने हिदायत की कि ऐसी नीलामियां निर्धारित नियमों एवं नीतियों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से की जाएं, ताकि सार्वजनिक संपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित हो सके तथा शहरी विकास के लिए राजस्व उत्पन्न किया जा सके।

पुलिस थानों तथा शहर की सड़कों के किनारे खड़े स्क्रैप्ड एवं जब्त किए गए वाहनों पर गंभीर नोटिस लेते हुए, श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसी पार्किंग शहर की सुंदरता को प्रभावित करती है तथा आग लगने के खतरे और मच्छरों के प्रजनन के जोखिम को बढ़ाती है। मंत्री ने अधिकारियों को पार्किंग यार्डों के लिए उपयुक्त नगरपालिका भूमि की पहचान करने तथा जिला पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए, ताकि इन वाहनों को शहर की सीमाओं से बाहर रखा जा सके।

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर चर्चा करते हुए, मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने सभी अधिकारियों को कुत्तों के पाउंड/सेन्क्चुअरी स्थापित करने के लिए भूमि की पहचान करने तथा संस्थागत एवं संवेदनशील क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को इन सुविधाओं में स्थानांतरित करने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान प्रमुख शहरी स्थानीय निकायों से संबंधित परियोजनाओं के लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड के माध्यम से फंड जुटाने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों को एक महीने के अंदर स्पष्ट एवं विस्तृत प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने समन्वय, समय पर अमल तथा जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल तथा मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की योग्य अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने को प्रमुख प्राथमिकता दी जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!