Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब- AAP सांसद को ‘अमित शाह’ के नाम से कॉल:कहा- बर्थडे मुबारक, आप मुझसे दिल्ली आकर मिलो; चब्बेवाल बोले- शिकायत करेंगे

जालंधर , (PNL) : होशियारपुर से AAP सांसद डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल को आज (8 मई) किसी ने उनके बर्थडे पर गृहमंत्री की आवाज में कॉल कर चौंका दिया। कॉलर ने कहा कि बर्थडे मुबारक हो। आप मुझसे दिल्ली आकर मिलो।सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने बताया कि वह खुद हैरान हैं कि गृहमंत्री ने फोन कर दिल्ली आने के लिए क्यों कहा होगा। सुबह 10 बजे के करीब फोन आया। आवाज हूबहू गृहमंत्री अमित शाह की तरह थी।डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि उनका आज बर्थडे है, जिसके चलते वह व्यस्त हैं। पुलिस से मिलकर शिकायत करेंगे और कॉलर का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। किसी ने ये मजाक किया है या फिर क्यों कॉल की, ये जांच का विषय है। हालांकि अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली।

डॉक्टर चब्बेवाल बोले-

कॉलर की आवाज अमित शाह की आवाज से मेल खाती थी। हालांकि किसी ने ऐसा क्यों किया, पता नहीं। वह पुलिस को कॉलर की डिटेल शेयर कर शिकायत करेंगे।

AAP सांसदों में चल रही टूट के कारण चर्चा बन गई कॉल

होशियारपुर के सांसद को कॉल आने के चलते ये राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई। चर्चा इसलिए भी क्योंकि अभी हाल ही में पंजाब के 6 सांसदों समेत राज्यसभा के 7 सांसद भाजपा के पाले में गए हैं। भाजपा ने अभी बंगाल चुनाव जीता है, जिसके बाद पंजाब की बारी के नारे तक लग चुके हैं। आप सरकार भी अपने सांसदों और विधायकों को लेकर सतर्क है।

2024 में होशियारपुर से सांसद चुने गए थे डॉ. चब्बेवाल

2024 के लोकसभा चुनाव में डॉ. चब्बेवाल होशियारपुर से सांसद चुने गए थे। आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्होंने चुनाव लड़ा था और 303859 वोट पाए थे। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट यामीनी गौतम को हराया था। इस चुनाव में भाजपा की तरफ से सांसद सोमप्रकाश की पत्नी डॉ. अनीता सोमप्रकाश ने चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रही थी।

BJP के केंद्र मंत्री राम नाथ ठाकुर ने दी बधाई।

BJP के केंद्र मंत्री राम नाथ ठाकुर ने दी बधाई।

बिहार से जनता दल यूनाइटेड के नेता ने दी बधाई

बिहार से राज्यसभा सदस्य और वर्तमान में केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत राम नाथ ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट कर डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल को बधाई दी है। इससे भी चर्चा छिड़ी है कि कहीं भाजपा इधर-उधर से पुराने दोस्तों के माध्यम से सांसदों के लिए जाल तो नहीं बुन रही।

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले AAP के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें 6 सांसद पंजाब के हैं। AAP के इलेक्शन स्ट्रेटजी के चाणक्य डॉ. संदीप पाठक और सुपर CM कहे जाने वाले राघव चड्‌ढा तो कल ही BJP में भी शामिल हो गए। इनका BJP में जाना इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि 2022 में AAP को पंजाब की 117 में से 92 सीटें जिताने वाली टीम में ये सबसे अहम जोड़ी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!