Tuesday , February 17 2026
Breaking News

सांसद रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री आशू समेत 60 कांग्रेसियों के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने किया केस दर्ज, पढ़ें क्या है मामला

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। थाना कोतवाली पुलिस ने नगर निगम के काम में बाधा डालने को लेकर एक FIR दर्ज की है। केस में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, लुधियाना कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़, पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा सहित 60 कांग्रेसियों को नामजद किया गया है। हालांकि, लुधियाना पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

पुलिस को दिए बयान में अमित कुमार निवासी शाही मोहल्ला (दोमोरिया पुल), लुधियाना ने कहा कि मैं नगर निगम जोन-ई में बतौर चौकीदार काम करता हूं। बीते मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मैं नगर निगम के गेट पर तैनात था। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने निगम ऑफिस के अंदर दाखिल होने की कोशिश की और मेरे साथ धक्का-मुक्की की।

जब मैंने उन्हें रोका तो सभी ने मुझे घेर लिया। जिसके बाद कांग्रेसियों द्वारा ऑफिस को ताला लगा दिया गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ा। पुलिस ने चौकीदार के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!