Tuesday , March 31 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव : चरणजीत चन्नी ने जालंधर में किराए पर ली कोठी, विक्रमजीत और कर्मजीत चौधरी की आप में जाने की तैयारी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब में इस समय जालंधर की सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। कारण है पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। चन्नी का जालंधर से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। सिर्फ ऐलान बाकी रह गया है। चन्नी ने अपने चुनाव प्रचार के लिए जालंधर के मॉडल टाउन से सटे श्री गुरु तेग बहादुर नगर में घर किराए पर ले लिया है।

पहले आम आदमी पार्टी छोड़ मौजूद सांसद सुशील रिंकू और जालंधर वेस्ट से विधायक रहे शीतल अंगुराल ने भारतीय जनता पार्टी जॉइंन कर ली थी। अब कांग्रेसी विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी और उनकी मां कर्मजीत कौर चौधरी के आप में जाने की चर्चा तेज हो गई है। आज वह चंडीगढ़ में आप जॉइंन करेंगे। दोनों चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।

कांग्रेसी नेता हंस राज बंगा ने बताया कि उक्त घर उन्होंने दो माह के किराए पर पूर्व सीएम चरणजीत सिह चन्नी को दिया है। बंगा ने कहा- मैं कांग्रेस के साथ जुड़ा हूं, उनसे किराया नहीं लूंगा। उन्होंने बताया कि उक्त पूरा घर करीब 45 मरले में बना हुआ है। जिसमें कई कमरे और एक बड़ा मीटिंग हाल है। करीब 13 दिन पहले ये सौदा हुआ है। घर का अच्छे से नवीनीकरण किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!