Tuesday , March 10 2026
Breaking News

युवराज सिंह के पिता पंजाबी एक्टर योगराज सिंह ने किया राजनीति में आने का ऐलान, श्री आनंदपुर साहिब से लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़, (PNL) : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता एवं मशहूर पंजाबी एक्टर योगराज सिंह ने राजनीति में आने का ऐलान किया हैं। आज वह गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने ये बड़ा बयान दिया है। योगराज सिंह ने कहा कि वह साल 2024 के एमपी चुनाव में श्री आनंदपुर साहिब सीट से बतौर प्रत्याशी खड़े होंगे। योगराज सिंह ने यह भी कहा कि बाबा जी ने अपना कर्तव्य सौंपा है, वह जो सेवा मांग रहे हैं, वह करने को तैयार हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि योगराज सिंह को किस पार्टी से चुनाव लड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी, जिस पार्टी से चुनाव लड़ने के आदेश होंगे, उसी पार्टी से चुनाव लड़ा जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नितिन कोहली ने महिला दिवस समारोह का आयोजन किया, जालंधर में सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया

जालंधर, (PNL) : इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर, आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर सेंट्रल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!