Tuesday , March 31 2026
Breaking News

मेरठ की गुरवीन संग बंधन में बंधे पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर, मोहाली में हुआ आनंद कारज

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के खेल, सिंचाई व खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर आज नयागांव के एक निजी रिजॉर्ट में मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ परिण्य सूत्र में बंध गए। कैबिनेट मंत्री की शादी के चलते इलाके की सड़कों की मरम्मत आननफानन में करवाई गई। वहीं सड़कें साफ करने के लिए परिषद जुटी रही।

गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

डॉ गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा मेरठ गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। गुरमीत और गुरवीन दोनों को रिश्ता एक महीने पहले हुआ था। तब रोका की रस्म हुई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!