Monday , March 30 2026
Breaking News

मूसेवाला के बाद अब इस पंजाबी सिंगर का होना था मर्डर, पुलिस ने अर्श ढल्ला गैंग के दो गैंगस्टर पकड़े, हुई फायरिंग, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : देश की राजधानी दिल्ली में रविवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप डल्ला के गिरोह के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़ रविवार और सोमवार की आधी रात को दिल्ली के मयूर विहार इलाके में हुई, पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों शूटर पंजाब के एक मामले में पैरोल खत्म होने के बाद से फरार थे, उन्होंने एक पंजाबी गायक पर हमला करने की योजना बनाई थी, स्पेशल सेल ने दोनों को दबोचा है, एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद गैंगस्टर अर्शदीप सिंह डल्ला के दो शार्पशूटर राजप्रीत सिंह राजा और वीरेंद्र सिंह विम्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के बाद दोनों को अक्षरधाम मंदिर रोड पर मयूर विहार के समाचार अपार्टमेंट के पास के गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान शार्पशूटरों की तरफ से पांच बार फायरिंग की गई।

पुलिस ने बताया कि दो बुलेट पुलिस कर्मी को लगी हैं। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने छह राउंड फायरिंग की। इसी भुठभेड़ के दौरान शार्पशूटर वीरेंद्र सिंह के दाए पैर में गोली लग गई। जिसकी वजह से वह घायल हो गया। दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद एलबीएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां दोनों चल रहा है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के पास से दो बंदूक मिली है और 13 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा चोरी की बाइक भी बरामद की है। दिल्ली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि साल 2023 में इन दोनों शार्पशूटर को अर्शदीप डल्ला ने पंजाबी गायक एली मांगट की हत्या का काम सौंपा था। लेकिन इस मिशन ने दोनों कामयाब नहीं हो पाए थे। क्योंकि वह घर पर नहीं मिला था। यह मामला पंजाब के भटिंडा का है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!