Tuesday , February 17 2026
Breaking News

मानसा की परनीत कौर ने विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, खेल मंत्री मीत हेयर ने दी बधाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मानसा की तीरंदाज़ परनीत कौर को विश्व चैंपियन बनने पर बधाईयाँ दी। बर्लिन में विश्व तीरंदाज़ी चैंपियनशिप के फ़ाईनल में भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने मैक्सिको को 235-229 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेता टीम में पंजाब के मानसा जिले के गाँव मंढाली की परनीत कौर भी शामिल थी।

खेल मंत्री ने समूची टीम को इस ऐतिहासिक प्राप्ति के लिए बधाईंयां देते हुये कहा कि गौरवान्वित लड़कियों ने तीरंदाज़ी खेल में देश का नाम रोशन किया है। मीत हेयर ने इस प्राप्ति का श्रेय खिलाड़ियों, उनके कोच और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि इस प्राप्ति में पंजाब के मानसा जिले के गाँव मंढाली की परनीत कौर का भी योगदान था जो स्वर्णिम प्राप्ति वाली टीम की अहम सदस्य थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!