Wednesday , April 1 2026
Breaking News

फिल्लौर में पेट्रोल पंप की छत गिरी, दो मजदूरों की मौके पर मौत, पढ़ें

फिल्लौर, (PNL) : जालंधर जिले के फिल्लौर में पेट्रोल पंप की पुरानी इमारत के मरम्मत के दौरान छत गिरने से दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य मजदूर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना फिल्लौर से नवांशहर रोड पर बने लसाड़ा पेट्रोल पंप पर हुई।

पेट्रोल पंप में पुरानी बिल्डिंग को ठीक करने का काम चल रहा था। अचानक ही छत गिर गई। शोर मचने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। वहीं दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला। मगर हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस का कहना है कि दो मजदूर छत पर ही खड़े थे। अचानक से छत नीचे गिर गई और मजदूर इसमें दब गए। छत पर खड़े दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

समाज सेविका प्रवीण अबरोल को बनाया गया पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन की सदस्य, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : समाजसेविका व लेखिका प्रवीण अबरोल के समाज के प्रति योगदान को देखते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!