Tuesday , March 31 2026
Breaking News

पंजाब से बड़ी खबर, पुलिस चौकी के अंदर पड़े शराब के ड्रमों पर गिरी हाईटेंशन तारें, आग लगने से पूरी चौकी हुई जलकर राख, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मोहाली से बड़ी खबर आ रही है। मोहाली में खरड़ थाने के अधीन पड़ती सनी एनक्लेव पुलिस चौकी में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई। आग से दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार छा गया और हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। मालखाने में खड़े वाहन और पुलिस गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक हुए नुकसान का पूरी तरह पता नहीं लग पाया है। इन वाहनों के साथ जब्त की गई अवैध शराब के ड्रम भी रखे थे, आग के वहां तक पहुंचने के बाद यह और भी ज्यादा फैल गई।

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि चौकी के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन टूटने के कारण यह हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण यह तार टूटी थी। गनीमत रही कि तार टूटते ही ऑटो कट लग गया था वरना हादसा और भी भयंकर हो सकता था। वहीं पुलिस और अग्निशमन विभाग कुछ भी बताने से बच रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!