Monday , March 30 2026
Breaking News

पंजाब सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों की 15 जून के बाद नहीं होगी बदली, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों की आम बदलियों और तैनातियों का समय 15 जून, 2023 तक बढ़ा दिया है। इस सम्बन्धी परसोनल विभाग, पंजाब की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते बताया कि राज्य के अलग- अलग विभागों और अदारों में सेवा निभा रहे कर्मचारियों और अधिकारियों की आम बदलियों की समय- सीमा 10 अप्रैल, 2023 से 31 मई, 2023 तक थी। उन्होंने बताया कि अब यह समय- सीमा में 15 जून, 2023 तक आगे विस्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि 15 जून, 2023 के बाद आम बदलियों पर संपूर्ण तौर पर रोक होगी और सिर्फ़ तरक्की या शिकायत के मद्देनज़र ही बदली संभव होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने रविवार को कहा कि विपक्ष 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!