Tuesday , March 31 2026
Breaking News

पंजाब में लड़का-लड़की ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर की सुसाइड, एक साथ पढ़ते थे दोनों, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के पटियाला से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। पटियाला की पसियाना भाखड़ा नहर में एक लड़का और लड़की ने छलांग लगा दी। लड़की का शव नहर से बाहर निकाल लिया गया है, जिसकी पहचान सरबजीत कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह लड़की अपने साथी दिवानूर सिंह के साथ उसकी स्कूटर पर सवार होकर भाखड़ा नहर पर पहुंची, जहां उसने अपना फोन और लड़के का फोन स्कूटर की सीट पर रखा और नहर में छलांग लगा दी। इसी बीच लड़की को बचाने के लिए लड़का नहर में कूद गया और वह भी डूब गया। फिलहाल गोताखोरों ने लड़की का शव बाहर निकाल लिया है। दोनों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल गोताखोर नहर में लड़के की तलाश कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!