Tuesday , March 10 2026
Breaking News

पंजाब में बीजेपी ने निमिषा मेहता सहित चार नेताओं को पार्टी से निकाला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा के चार भाजपा नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित होने वालों में निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह एवं गुरप्रीत सिंह शामिल है।

पार्टी के महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि ये सभी नेता भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं और इस प्रकार, अनुशासन समिति के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के निर्णय के अनुसार, उपरोक्त सभी को तत्काल प्रभाव पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!