Monday , March 30 2026
Breaking News

पंजाब में बरसात से बढ़ी ठंड, दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बड़ी गिरावट, आगे ऐसा रहेगा मौसम

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में शनिवार और रविवार को लगातार हुई बरसात से ठंड बढ़ गई है। बारिश से पंजाब में दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बड़ी गिरावट आई है और यह सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यैलो अलर्ट जारी किया हुआ है। पंजाब में कईं जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। कईं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी पड़ सकती है। विभाग के मुताबिक मंगलवार से मौसम शुष्क हो जाएगा। बुधवार को अधिकतक तापमान 21 डिग्री तक जाने की संभावना है। यानि कि ठंड से राहत मिल सकती है।

रविवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री (सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे), लुधियाना का 13.3 डिग्री (सामान्य से 6.9 डिग्री नीचे), पटियाला का 16.4 डिग्री (सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 13.0, एसबीएस नगर का 13.5, बरनाला का 15.0, फरीदकोट का सबसे अधिक 16.7, जालंधर का 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे यह सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 8.0 डिग्री के तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा।

इसके अलावा अमृतसर का पारा 10.4, लुधियाना का 11.1, पटियाला का 11.6, पठानकोट का 9.4, बठिंडा का 8.6, फरीदकोट का 12.7, एसबीएस नगर का 11.0, बरनाला का 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज अमृतसर में 4.2 एमएम की बारिश दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में 2.2, पटियाला में 5.4, पठानकोट में 1.6, बठिंडा में 1.0, फरीदकोट में 2.0, गुरदासपुर में 1.3, एसबीएस नगर में 1.1, फतेहगढ़गढ़ साहिब में 1.5, जालंधर में 2.5, मोगा में 1.0, रोपड़ में 0.5 एमएम बारिश प़ड़ी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!