Monday , March 30 2026
Breaking News

पंजाब में नहीं होगा वर्ल्ड कप 2023 का एक भी मैच, खेल मंत्री मीत हेयर हुए LIVE, बीजेपी पर लगाया खेलों में भी राजनीति करने का आरोप, देखें वीडियो

चंडीगढ़, (PNL) : आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को कप के मैचों का शेड्यूल जारी किया गया, जिसमें पंजाब में एक भी मैच नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने आपत्ति जाहिर की है। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर इस मामले को लेकर लाइव हुए हैं। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर खेलों में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

मीत हेयर ने कहा कि वर्ल्ड कप का एक भी मैच पंजाब के मोहाली स्टेडियम नहीं करवाया गया जबकि मोहाली स्टेडियम देश के टाप 5 स्टेडियमों में से एक है। मीत हेयर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 5 तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मैच करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में आकर आईसीसी ने पंजाब में एक भी मैच नहीं रखा है, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में पांच मैच करवाने का कोई मतलब नहीं है। पंजाब ने युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह समेत कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। फिर भी पंजाब को नजरअंदाज करना सही नहीं हैं।

देखें वीडियो

??

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर हाउस बैठक में 569.40 करोड़ का बजट पेश:विपक्ष का हंगामा, ढाई मिनट में पास; मेयर बोले-नगर निगम की आमदनी में हुआ सुधार

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के मेयर विनीत धीर ने आज सोमवार को नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!