Monday , March 30 2026
Breaking News

पंजाब में जिम के अंदर एक्सरसाइज दौरान 22 साल के युवक की मौत, मालिक के खिलाफ केस दर्ज

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से इस समय की दुखद खबर आ रही है। मोहाली के एक जिम में करंट लगने से 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल सिंह निवासी फेज-11 के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता चरणजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा रोज शाम जिम जाता था। गत दिवस भी वह शाम को जिम गया था।

जिसके बाद उन्हें उसके दोस्त का फोन आया कि उनके बेटे कमल को करंट लग गया है और उसे जीएमसीएच 32 अस्पताल लेकर गए हैं। लेकिन जब वो वहां पर पहुंचे तो वहां पर डॉक्टर्स ने उनके बेटे को मृतक घोषित कर दिया।

जांच करने पर पता चला कि जिम मालिक की लापरवाही के चलते एक मशीन के पास तार में करंट आ रहा था। जिस कारण उनका बेटा करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जिम मालिक मुकेश रावत के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत केस दर्ज किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!