Tuesday , March 10 2026
Breaking News

पंजाब में आप विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही BJP, जो नहीं बिकेगा उसके पास ED आ जाएगी : संदीप पाठक

नई दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से लेकर पंजाब तक की राजनीति गर्माई हुई है। एक दिन पहले जहां आप के तीन विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाए थे कि उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आ रही हैं। साथ ही बीजेपी जॉइन करने के लिए 25 करोड़ तक के ऑफर दिए जा रहे हैं।

वहीं, अब पार्टी के महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इससे जुड़ी पोस्ट डाली है। उन्होंने अपनी पोस्ट में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा है कि आप विधायकों को कहा जा रहा है कि जो चाहिए बोलो मिल जाएगा, नहीं आए तो तुम्हारी खैर नहीं। आपके पास ED  आ जाएगी। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा है कि जीत सत्य की होगी।

भाजपा देश के साथ द्रोह कर रही है

डॉ. संदीप पाठक ने लिखा है कि दिल्ली पंजाब की जनता ने इतनी उम्मीद से केजरीवाल को चुना है और ये जनता का अधिकार है। भाजपा ये गुंडागर्दी किसी पार्टी से नहीं कर रही है, बल्कि देश के साथ द्रोह कर रही है। इसका नुकसान किसी पार्टी को नहीं है, बल्कि देश को होगा। देश को तोड़ने की पहले भी ऐसे कई प्रयास अंग्रेजों, मुगलों द्वारा किए गए, पर इतिहास गवाह है वो सारे प्रयास असफल हुए। भाजपा का भी ये प्रयास असफल होगा। सभी से अनुरोध है अपने देश की संस्कृति और ईश्वर पर भरोसा रखें। जीत सत्य की होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!