Saturday , March 7 2026
Breaking News

पंजाब बंद का कल दिखेगा पूरा असर, कई प्राइवेट स्कूलों ने अपने स्तर पर किया छुट्टी का ऐलान, पढ़ें कारण

चंडीगढ़, (PNL) : दलित और ईसाई समाज की तरफ से मणिपुर हिंसा को लेकर 9 अगस्त को की गई पंजाब बंद की कॉल का पूरा असर दिखेगा। पंजाब बंद की कॉल के चलते कई प्राइवेट स्कूलों ने अपने स्तर पर छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में ईसाई भाईचारे ने जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस की और मणिपुर इंसाफ मोर्चा का गठन कर पंजाब बंद की घोषणा की थी। साथ ही मणिपुर इंसाफ मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने कहा कि 9 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आवाजाई बंद रहेगी। बता दें कि मणिपुर में हिंसक झड़प और महिलाओं के साथ क्रूर व्यवहार के कारण गुस्साए दलित समुदाय व ईसाई समुदाय के लोगों ने 9 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में युवती ने की आत्महत्या, पंखे से फंदा लगाया, मृतका सिरसा की रहने वाली; पुलिस जांच में जुटी

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के नूरमहल क्षेत्र के मोहल्ला रविदासपुरा में बीती रात एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!