Tuesday , March 31 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस ने एक मुर्गे को हिरासत में लिया, केस प्रॉपर्टी बनाया गया, तारीख पर कोर्ट में पेश भी किया जाएगा, पढ़ें गजब मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय का अनोखा मामला पंजाब के बठिंडा से सामने आया है। यहां एक मुर्गा एक मामले में कस्टडी में है और केस प्रॉपर्टी बन गया है। पुलिस को अदालत में कार्रवाई के दौरान उसे पेश करना होगा।

दरअसल बल्लुआना गांव में मुर्गों की लड़ाई करवाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के अलावा एक मुर्गे को भी कब्जे में लिया। पकड़े गए आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया जबकि मुर्गे को पुलिस कस्टडी में पाला जा रहा है।

यह मुर्गा केस चलने तक पुलिस की कस्टडी में रहेगा और अदालत की कार्रवाई के दौरान कोर्ट में पेश भी किया जाएगा। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 ट्राफियां बरामद की हैं।

जानवरों, पशु पछियों की प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन गांव बल्लुआना में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई प्रतियोगिता करवा रहे थे। इसका पता चलने पर पुलिस ने मौके पर रेड कर राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर एक मुर्गा और 11 ट्रॉफियां बरामद की जब कि मौके से उसके साथी जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह फरार हो गए।

पुलिस ने राजविंदर सिंह को जमानत दे दी है जब कि उसका मुर्गा पुलिस की कस्टडी में है। जांच अधिकारी निर्मलजीत सिंह ने बताया कि मुर्गा पुलिस की कस्टडी में पाला जा रहा है। अदालती कार्रवाई के दौरान गवाही के दौरान मुर्गे को भी पेश किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!