Tuesday , February 17 2026
Breaking News

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ राहत कामों के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में एक महीने का दिया वेतन

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ राहत कामों और बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक महीने का वेतन देने का ऐलान किया है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़ी है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कामों के लिए जंगी स्तर पर काम करने के साथ-साथ बेशकीमती मानवीय जानें और जायदादों को बचाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही। राज्य सरकार की समूची मशीनरी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास के लिए दिन-रात काम कर रही है।

इस प्राकृतिक आपदा के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सभी को अपेक्षित योगदान डालने की अपील करते हुये स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनका योगदान बहुत मददगार साबित होगा। कृषि मंत्री ने सचिव आम राज प्रबंध को पत्र लिख कर बाढ़ राहत और पुनर्वास कामों के लिए उनके एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत फंड में तबदील करने के लिए कहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!