Thursday , October 9 2025
Breaking News
Mumbai faced interim rainfall through the day on Monday Express Photo by Amit Chakravarty 09-09-2019, Mumbai

पंजाब के आधे जिलों में बारिश की चेतावनी, रात को 11 जिलों में बरसे बादल, कल भी होगी कई जिलों में बरसात

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि को हुई बारिश के बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों में कम बारिश के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन बारिश के बाद अब लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए 2. 30 बजे तक मानसा, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में अत्याधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे तक मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, तरनतारन, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां मध्यम बारिश की संभावना है।

बीती रात अमृतसर में 22.6 मिमी, लुधियाना में 13.8 मिमी, पटियाला में 4.8 मिमी, बठिंडा में 2.2 मिमी, फरीदकोट में 37.8 मिमी, गुरदासपुर में 37.6 मिमी, बरनाला में 6 मिमी, एसबीएस नगर में 4 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 34.5 मिमी, फिरोजपुर में 4 मिमी, पठानकोट में 52.5 मिमी और रूपनगर में 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

5 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को पंजाब के 9 जिलों अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा में बारिश की संभावना है। जबकि फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और फरीदकोट में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ-साथ यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब में दबाव की स्थिति नहीं बन रही है, जिसके कारण यहां बारिश कुछ स्थानों तक ही सीमित है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर की रस्म किरया आज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर का कुछ दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!