Tuesday , March 31 2026
Breaking News

नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। फाइनल में कुल छह अटेम्प्ट यानी राउंड होते हैं और नीरज ने दूसरे राउंड में ही 88.17 मीटर का थ्रो कर दिया था। इसके बाद से ही वह अंक तालिका में लीड बनाए हुए थे और अंत तक यह लीड कायम रहा।

ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाला यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से पहले सिर्फ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ही स्वर्ण नहीं जीत पाया था, लेकिन अब उनकी झोली में इसका स्वर्ण पदक भी है। नीरज के छह अटेम्प्ट फाउल, 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Sidhu Moosewala के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार:लुधियाना के आढ़ती से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी; मां की चंडीगढ़ DGP को कंप्लेंट

लुधियाना, ( PNL) : लुधियाना के खन्ना में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!