Tuesday , March 10 2026
Breaking News

जिन लोगों ने खजाना लूटा, अब वो भगोड़े हैं, लेकिन उनसे वसूलेंगे पाई-पाई, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर जमकर बरसे CM मान

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर तंज कसते हुए कहा कि अकाली दल और कांग्रेस के शासन में खजाना खाली होने की दुहाई दी जाती थी। खजाना खाली होने की बातें कहकर राज्य में नकारात्मकता फैलाने वालों ने पहाड़ों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक में फार्म हाउस और कोठियां बना ली। अब जवाब देने की बजाए छुपते फिर रहे है। जिन लोगों ने खजाना लूटा है उनसे पाई पाई वसूल कर खजाना भरा जाएगा।

मुख्यमंत्री चंडीगढ़ सेक्टर 35 स्थित नगर निगम भवन में सहकारिता विभाग के नवनियुक्त 272 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। मान ने कहा कि वह नौकरियां देने में एक मिनट भी खराब नहीं करना चाहते। क्योंकि पंजाब में नौकरियां देने का सिलसिला पिछली सरकारों ने पहले ही 72 साल लेट कर दिया है। मान ने कहा कि अब रिश्वत और सिफारिशों से नौकरी लगने का दौर खत्म हो गया। अब जो भी नौकरी में आएगा वह अपनी मेहनत और ईमानदारी से आएगा। सहकारिता विभाग में 181 लड़कों और 91 लड़कियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!