Tuesday , February 17 2026
Breaking News

जालंधर : PPR मार्किट में आप नेता पर हमला करने वाले पूर्व पार्षद पति एवं आप नेता संदीप वर्मा के खिलाफ केस दर्ज

जालंधर, (PNL) : PPR मार्किट में आप नेता एवं लेबर बोर्ड के मेंबर रमन बंटी पर हमला करने वाले आप नेता एवं पूर्व पार्षद पति संदीप वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संदीप के दो साथी पंकज वर्मा और सुनील वर्मा को भी नामजद किया गया है। थाना सात की पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि संदीप वर्मा एक सांसद का करीबी है।

पुलिस को दिए बयान में रमन बंटी ने बताया कि 27 दिसंबर को वह पीपीऑर मार्किट गए थे, जहां पर संदीप वर्मा व उसके साथियों ने हमला कर दिया था। उन पर हमले के बाद की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी हुई थी। उस हमले में एक सांसद का करीबी भी था। रमन बंटी को केस दर्ज करवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि एक विधायक ने रमन बंटी को इंसाफ दिलवाने के लिए काफी जोर लगाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!