Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर : सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के खिलाफ धरना देने वालों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सांसद सुशील कुमार रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके विरोध में आप कार्यकर्ताओं द्वारा बस्ती दानिशमंदा के बाबू जगजीवन राम चौक पर धरना दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के आवास को रास्ता दिखाने के लिए लगाए गए सरकारी बोर्ड भी तोड़ दिए।

इस पर कार्रवाई करते हुए जालंधर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने धरने में शामिल कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि प्रदर्शन में शामिल कई लोगों के खिलाफ थाना नंबर 5 में संपत्ति क्षति अधिनियम की धारा 282 और 447 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले पुलिस ने सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होशियारपुर में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!