Saturday , February 28 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल भी पहुंचे बाढ़ प्रभावित इलाकों में, पानी रोकने के लिए खुद भरी मिट्टी की बोरियां, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब में बारिश के कारण आई बाढ़ को लेकर राज्य के सभी मंत्री और विधायक मैदान में उतरे हुए हैं। जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल भी आज जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। वहां उन्होंने पहले डीसी विशेष सारंगल से हालातों का जायजा लिया और फिर खुद काम पर डट गए।

शीतल ने गांवों में घुस रहे पानी को रोकने के लिए बनाए जा रहे बांध पर काम किया। विधायक ने खुद बोरियों में मिट्टी भरी, ताकि उन बोरियों से पानी रोका जा सके। शीतल ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर राज्यभर में राहत कार्य जारी है। आम आदमी पार्टी लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और सिसोदिया को अदालत ने शराब घोटाले में किया बरी, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!