Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर : लूट की झूठी कहानी बताने वाले रवि ज्वेलर पर मेहरबान कमिश्नरेट पुलिस, बिना मेडिकल जांच करवाए मालिक को बता दिया डिप्रेशन का मरीज, नहीं लिया कोई एक्शन

जालंधर, (PNL) : कंपनी बाग चौक के पास दो दिन पहले रवि ज्वेलर पर लूट की वारदात सामने आई। मालिक राज कुमार ने कहा कि तीन युवक शोरूम पर आए और उनसे पांच चेन लूट ले गए। कल रात पुलिस ने प्रैस नोट जारी करके कहा कि रवि ज्वेलर का मालिक डिप्रेशन का मरीज है, वह गलती से पुलिस हैल्पलाइन पर फोन कर बैठा है। यानि कि पुलिस ने मान लिया कि रवि ज्वेलर पर कोई वारदात नहीं हुई।

अब सबसे बड़ा सवाल ये कि अगर मालिक राज कुमार डिप्रेशन का मरीज है तो क्या पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया। आखिर पुलिस ने कैसे मान लिया कि वह सच में डिप्रेशन में है। इस पूरे मामले में पुलिस रवि ज्वेलर पर मेहरबानी दिखाती नजर आ रही है। पुलिस ये भी नहीं बता पा रही कि मालिक ने जिन युवकों का शोरूम में घुसने बारे जिक्र किया था, क्या वे युवक शोरूम आए भी थे या नहीं।

अगर किसी आम आदमी ने लूट की झूठी कहानी बताई होती तो पुलिस तुरंत ही उस पर केस दर्ज कर देती, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं है। पुलिस को गुमराह करने वाले ज्वेलर पर पुलिस ढील बरतती नजर आ रही है। पुलिस ने मालिक पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस मामले में PNL ने एडीसीपी सिटी वन बलविंदर सिंह से बात की तो वह भी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए।

ADCP ने कहा कि मालिक ने गलती से फोन किया था। फिलहाल उनका मेडिकल नहीं करवाया है। क्या वह तीन युवक दुकान में आए थे, इस सवाल का जवाब भी एडीसीपी नहीं दे पाए। कुल मिलाकर इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!