Tuesday , March 10 2026
Breaking News

जालंधर : पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, परिवार ने थाना नई बारादरी के बाद हाईवे किया बंद, बोले-पुलिस ने गुमराह करके संस्कार करवाया

जालंधर, (PNL) : पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। दोपहर को सूचना आई थी कि रवि के केस में पुलिस ने पत्रकार कीर्ती गिल और उसके भाई शुभम को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन रवि का संस्कार होने के बाद कहानी बदल गई। कीर्ती गिल फेसबुक पर भाई और अन्य आरोपी के साथ लाइव हो गई। उसने कहा कि वह कोई गिरफ्तार नहीं हुई है। उसने कुछ नहीं किया, उन्हें फंसाया जा रहा है। इस बात का पता चलते ही रवि के परिवार वालों ने थाना नई बारादरी का घेराव कर दिया और उसके बाद पीएपी चौक में धरना लगाकर हाईवे बंद कर दिया। उन्होंने पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाया। रवि के भाई राम ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें खुद कहा था कि कीर्ती व उसका भाई पकड़ लिया गया। अब संस्कार के बाद पुलिस मुकर गई है। फिलहाल हाईवे पर हंगामा हो रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!