Monday , March 30 2026
Breaking News

जालंधर में भी कल होगा अयोध्या जैसा नजारा, 1.21 लाख दिए जलेंगे, मंदिरों में होगी धूम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां पूरे देश में खुशी का माहौल है, वहीं जालंधर भी पूरी तरह से राममय हो गया है। शहर में कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों से सजा दिया गया है। मंदिर के पावन सरोवर के चारों तरफ भगवा झंडे लगा दिए गए हैं। मंदिर में स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाई, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

इतना ही नहीं, सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभु श्रीराम जी के आगमन की खुशी में 22 जनवरी को एक लाख 21 हजार भव्य दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के सभी मंदिरों में कल उत्सव का माहौल होगा। मंदिरों में भजन संकीर्तन होगा और शाम को दिवाली की तरह दिए भी जलाए जाएंगे। इतना ही नहीं शहर के कई इलाकों में यात्राएं भी निकाली जाएंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अचानक आई सूजन ने लिया गंभीर रूप, NHS अस्पताल में आधुनिक इलाज से बिना सर्जरी मिली नई जिंदगी की किरण”

पिछले महीने, 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने अपने दाहिने ग्रोइन (पेटके निचले हिस्से) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!