Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर में बड़े भाई के साथ स्कूटी पर जा रहे 14 साल के बच्चे का चाइना डोर ने गला काटा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से दुखद खबर आ रही है। आदमपुर में चाइना डोर की चपेट में आने से 14 साल के बच्चे जयवीर की मौत हो गई। वह अजीत नगर में रहता था। एसएचओ बरिंदर पाल ने बताया वीरवार दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब चाइना डोर से हादसा हुआ है। बच्चा भाई के साथ डाकखाने से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में एक पेड़ से चाइना डोर लटक रही थी। जयवीर एक्टिवा चला रहा था। उसके गले में चाइना डोर लगने से गहरा कट लग गया। इससे वह काफी देर तक रोड पर तड़पता रहा। अफसोस की बात है कि काफी देर तक किसी ने मदद नहीं की। ज्यादा खून निकलने से उसकी मौत हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब पुलिस को 508 Emergency रिस्पांस व्हीकल मिले: CM ने दिखाई हरी झंडी, DGP मौजूद; अब मिलेगी तुरंत मदद

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब सरकार डायल 112 प्रोजेक्ट को और मजबूत करने जा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!