जालंधर में नए साल वाले दिन सड़क किनारे मिली पंजाब पुलिस के DSP की लाश, कुछ दिन पहले चलाई थी गोली, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
January 1, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। पंजाब पुलिस के डीएसपी की नए साल वाले दिन बस्ती बावा खेल नहर के पास लाश मिली है। मृतक डीएसपी दलबीर सिंह पीएपी में तैनात था। कल रात वह अपने दोस्तों के साथ नया साल मनाने गए थे। वापसी के समय उनके दोस्त उन्हें बस स्टैंड के बाहर उतार गए। आज सुबह उनकी लाश मिली है। ये हत्या है या हादसा, इसके बारे जांच जारी है। बता दें कि ये वही डीएसपी है, जिन्होंने कुछ दिन पहले मकसूदां के पास गोली चलाई थी।