Thursday , October 9 2025
Breaking News

जालंधर में डीएसपी के कत्ल केस की गुत्थी सुलझी, एक आरोपी हिरासत में, इसलिए हुआ था मर्डर

जालंधर, (PNL) : बस्ती बावा खेल नहर के पास कत्ल हुए डीएसपी दलबीर सिंह देओल केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने केस में एक आरोपी गिरफ्तार किया है, जो पेशे से आटो चालक है। सूत्र बता रहे हैं कि आटो चालक ने ही डीएसपी की गोली मारकर हत्या की है।

दरअसल डीएसपी इस चालक के आटो में बैठकर जा रहे थे। तभी उनकी आटो चालक के साथ बहस हो गई और उसने उन्हीं की पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस पूरी तरह से सुलझा लिया है। इसकी प्रैस वार्ता वीरवार सुबह होगी।

बता दें कि बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी देओल की लाश मिली थी। उनके माथे से गोली आर-पार हुई थी। इस केस को ट्रेस करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। बताया जा रहा है कि आटो चालक सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिससे केस से पर्दा उठा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर की रस्म किरया आज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर का कुछ दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!