Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर में कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमले के आरोप में आप नेता मुकेश सेठी गिरफ्तार, सेठी के फ्लैट में ही हुई थी गुंडागर्दी, पढ़ें कैसे फंसे सेठी

जालंधर, (PNL) : कांग्रेसी नेता गोपाल कृष्ण शिंगारी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में थाना छह की पुलिस ने आप नेता मुकेश सेठी और उसके साथी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। सेठी व उसके साथियों पर हत्या के प्रयास, किडनैपिंग जैसी संगीन धाराएं लगाई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता गोपाल कृष्ण शिंगारी कुछ दिन पहले बीएमसी चौक के पास सेठी के फ्लैट में गए थे। वहां पहले से मौजूद कुछ गैंगस्टर्स ने शिंगारी पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके बाद उसकी कनपट्टी के पास से गोलियां भी चलाई गई। हालांकि शिंगारी ने कोई शिकायत नहीं दी, जिसके चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

शुक्रवार रात पुलिस ने शिंगारी के बयान लिए और सेठी व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस फ्लैट में भी गई, जहां दीवारों पर खून और गोलियों के निशान भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि सेठी के साथ पॉलीटिकल गेम हुई है। दरअसल सेठी विधायक शीतल अंगुराल का खास था और उसे एक वार्ड से टिकट भी देनी थी। लोकसभा उप-चुनाव में सेठी ने सुशील रिंकू की मदद भी की थी।

कहा जा रहा है कि राजनीतिक दबाव में ही सेठी की गिरफ्तारी की गई है। केस में एक नामजद अन्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि सेठी की गिरफ्तारी रोकने के लिए विधायक शीतल अंगुराल ने काफी जोर लगाया, लेकिन बात नहीं बन सकी। सूत्र बता रहे हैं कि सेठी को उसके एक रिश्तेदार ने फंसवाया है और वह रिश्तेदार जालंधर में बड़ा आप नेता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के CM का BJP पर हमला: बोले-गुजरात में सबसे ज्यादा पेपर लीक, देश में दोहरी शिक्षा व्यवस्था

चंडीगढ़, (PNL) :  पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से नया अब्सेंट सिस्टम लागू किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!