Tuesday , March 10 2026
Breaking News

जालंधर में आप विधायक के करीबी ने चलाई गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, देखें

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि गेट में सोमवार रात उस समय दहशत फैल गई जब आप विधायक के करीबी गौरव अरोड़ा ने हवाई फायर कर दिया। दरअसल आप विधायक के करीबी निखिल अरोड़ा के चाचा के बेटे का किसी से झगड़ा हो गया था। इस दौरान गौरव अरोड़ा भी वहां पहुंच गए। वहां बात हाथापाई पर उतर आई, जिसके चलते गौरव अरोड़ा ने हवाई फायर कर दिया। इस बीच झगड़ा करने वाले सभी भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हमले में दोनों पक्षों से लोग घायल भी हुए हैं। एक पक्ष ने गोली चलाने वाले पक्ष पर जातिसूचक शब्द बोलने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!