Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर के दो विधायकों के खिलाफ पुलिस ने चार धाराओं के तहत दर्ज किया केस, पढ़ें क्या है पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर चंडीगढ़ से आ रही है। हरियाणा सीएम मनोहर लाल के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने जालंधर कैंट से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह और आदमपुर से एमएलए सुखविंदर सिंह कोटली सहित कांग्रेस के 15 वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस में पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 186, 332 और 353 जोड़ी गई है। ये केस चंडीगढ़ के थाना नॉर्थ में दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि उक्त कांग्रेसी नेताओं द्वारा चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कई बार नेताओं को रोका गया, मगर वह नहीं माने। जब पुलिस ने उन्हें पीछे करने की कोशिश की तो चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों की धक्का मुक्की कर वर्दी फाड़ दी गई। चंडीगढ़ पुलिस ने जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, आदमपुर हल्के से विधायक सुखविन्द्र कोटली समेत 15 कांग्रेसी नेताओं को केस में नामजद किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब पुलिस को 508 Emergency रिस्पांस व्हीकल मिले: CM ने दिखाई हरी झंडी, DGP मौजूद; अब मिलेगी तुरंत मदद

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब सरकार डायल 112 प्रोजेक्ट को और मजबूत करने जा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!