Bahisçilerin güvenle işlem yapabilmesi için Bettilt altyapısı vazgeçilmezdir.
Türkiye’de bahis dünyasına adım atmak isteyen kullanıcılar için Bettilt giriş platformu güvenilir seçenekleriyle dikkat çekiyor.
Bahis sektöründe köklü bir isim olan Paribahis her yıl büyümesini sürdürüyor.
2024 yılı itibarıyla Avrupa’daki bahis kullanıcılarının %54’ü haftada birden fazla bahis yapmaktadır; Paribahis canlı destek aktif kullanıcı topluluğu bu ortalamanın üzerindedir.
Türkiye’de bahis severler için en çok tercih edilen adreslerden biri Bahsegel giriş olmaya devam ediyor.
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने CP स्वपन शर्मा की अगुवाई में अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप पकड़ी, 240 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार
जालंधर, (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने CP स्वपन शर्मा की अगुवाई में अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने 48 किलो हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस हेरोइन की इंटरनेशनल मार्किट में कीमत 240 करोड़ रुपए हैं। शहर के इतिहास में नशीली दवाओं की ये सबसे बड़ी खेप है। इसके अलावा पुलिस ने 21 लाख रुपये की अवैध धनराशि, नोट गिनने की मशीन और तीन हाईटेक वाहन भी बरामद किए हैं।
सीपी ने बताया कि इस सिंडिकेट गैंग के तार सीमाओं के पार ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा तक फैले हुए हैं और घरेलू नेटवर्क दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक फैला हुआ है। सीपी ने बताया कि उक्त आरोपियों को वाई-प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी से आठ किलो हेरोइन बरामद की।
ड्राइवर सतनाम सिंह उर्फ बब्बी निवासी गांव ढंडियां, बंगा, नवांशहर था। जोकि जालंधर में सुभाष नगर में किराए पर रहता था। जिसके बाद उक्त आरोपी की पूछताछ के बाद पुलिस ने अमन रोजी और उसके पति हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तार नकोदर के पास से हुई थी। जिनसे 40 किलो हेरोइन, 21 लाख कैश और दो गाड़ियां बरामद की।
सतनाम के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इस दौरान वह जेल में भी रहा है। जेल में रहते वक्त उसकी जान पहचान नशा तस्करों से हुई थी। जिसके बाद वह बड़े नेटवर्क से जुड़ गया था। व्यापक नेटवर्क के सरगना नवप्रीत सिंह उर्फ नव को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं।