Wednesday , March 11 2026
Breaking News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नया ऑडियो वायरल, दावा-ऑपरेशन ब्लू-स्टार की बरसी पर शो करने जा रहा था मूसेवाला, इन दिनों तो हम जन्मदिन तक नहीं मनाते थे, इसलिए मारा

नई दिल्ली, (PNL) : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ का नया ऑडियो वायरल हुआ है। ये ऑडियो खालिस्तानी समर्थक हरदीप निज्जर के कत्ल मामले में गिरफ्तार करण बराड़ की गोल्डी बराड़ से नजदीकियां सामने आने के बाद सामने आया है।

15 मिनट 22 सेकेंड के इस ऑडियो में बोल रहा शख्स खुद को गोल्डी बराड़ बता रहा है। हालांकि पीएनएल इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। गोल्डी कहता है कि मूसेवाला 5 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शो करने वाला था। इसलिए उसे मरवा दिया।

गोल्डी ने मूसेवाला को सिखा विरोधी और उनके परिवार को कांग्रेस का एजेंट बताया। जबकि अपनी छवी को सुधारने के लिए खुद को खाडकू खालिस्तानी लहर का समर्थक और सिख धर्म का हिमायती बता रहा है।

वायरल ऑडियो में क्या…

वायरल ऑडियो में गोल्डी ने कहा- सिद्धू की हत्या के बाद पंजाब के लोग सिद्धू के परिवार का खूब साथ दे रहे हैं। सिद्धू को शहीद कहकर सिख शहीदों की बेइज्जती न करें। हम भी आम लोग थे, आम लोगों की तरह जिंदगी जी रहे थे।

मैं आम लोगों की तरह आम लोगों के बीच एक साधारण युवक होता था। मैंने भी कड़ी मेहनत से 40-40 घंटे ट्रक चलाया। कभी किसी का हक नहीं मारा। मेरे भाई की मौत 12 अक्टूबर 2020 को हो गई। उसकी मौत में सिद्धू का हाथ था। इसके बाद हमने गुनाह का रास्ता चुना।

सिद्धू मूसेवाला पंथक मानसिकता का मालिक है। सिख समुदाय को अच्छे पक्ष में रख रहा है, लेकिन उनके पिता लोगों को गुमराह कर रहे हैं और युवाओं का ध्यान भटका रहे हैं। सिखों का खून पीने वाली पार्टी कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि वह अपने बेटे की सोच के खिलाफ जा रहे हैं।

सिद्धू का परिवार 1984 से कांग्रेस के समर्थन में

गोल्डी ने कहा कि सिद्धू के पिता कई बार कह चुके हैं कि शुरू से हमने कांग्रेस को वोट डाले हैं। मतलब 1984 में भी इसका परिवार कांग्रेस का समर्थन कर रहा था। सिद्धू मूसेवाला आने वाले समय में पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की तरह होने वाला था, जिन्होंने सिखों के साथ गलत किया था। रवनीत बिट्टू को बुलाकर मानसा में ऑफिस का उद्घाटन करवाया था।

आप इसे शहीद कैसे कह सकते हैं। इसकी मौत 29 मई 2022 को हुई थी, जबकि 5 जून को दिल्ली में इसका शो था। 5 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की सालगिरह है, जिसमें संत भिंडरावाले सहित 6 से 7 हजार निहत्थे लड़के-लड़कियां मारे गए। इन दिनों यदि किसी बच्चे का जन्मदिन होता है तो परिवार उसे अगले सप्ताह मनाता है। हमने मूसेवाला को इसलिए मारा क्योंकि हम उसे वह शो नहीं करने देना चाहते थे। फिर वह विश्व भ्रमण पर निकल जाता और कब आता, नहीं पता।

हम किसी अच्छे व्यक्ति को नहीं मारते

ऑडियो में गोल्डी कह रहा है कि हम पंजाब में रहे हैं तो पंजाब के विरुद्ध हम कभी नहीं जा सकते। जिंदगी में कभी किसी अच्छे व्यक्ति को हमने नहीं मारा और न ही कभी ऐसा करेंगे। अगर हमारे खिलाफ कोई भी व्यक्ति कोई गतिविधि करता है तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। हम खालिस्तान के खिलाफ नहीं हैं। पंजाब के साथ हैं हम और हमेशा रहेंगे।

जांच एजेंसी को गोल्डी व लॉरेंस पर शक

बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल मामले में कनाडाई एजेंसियों का दावा है कि इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का हाथ है। अभी तक हुई 4 गिरफ्तारियों में एक करण बराड़ भी है, जिसकी गोल्डी बराड़ से काफी नजदीकियां हैं। जब गोल्डी बराड़ कनाडा आया तो उसके पिता ने करण को उसे संभालने की जिम्मेदारी दी थी।

पंजाब-हरियाणा के शूटर से मूसेवाला की हत्या कराई

29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कर दिया गया था। पहले लॉरेंस गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। फिर गोल्डी बराड़ ने एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू देकर कहा कि मूसेवाला को उसने मरवाया है।

उसने मूसेवाला पर लॉरेंस के कॉलेज फ्रेंड विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में शामिल होने के आरोप लगाए। गोल्डी ने दावा किया था कि पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर उन्हें मर्डर करना पड़ा। गोल्डी ने हरियाणा और पंजाब के 6 शूटर भेजकर मूसेवाला की हत्या करवाई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!