Friday , September 12 2025
Breaking News

गायक बरिंदर ढपई के नए गीत में उनकी लुक पर फिदा हुए लोग, सोशल मीडिया पर पंजाब का KGF हो रहा ट्रेंड, देखें वीडियो

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाबी गायक बरिंदर ढपई के नए गीत danger drill में उनके गाने से ज्यादा लोग उनकी लुक पर फिदा हो गए हैं। ढपई लंबे बाल और भारी दाड़ी के साथ काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं, जिस कारण सोशल मीडिया पर भी उनके चर्चे चल रहे हैं। लोग तो उन्हें पंजाब का KGF कहने लग गए हैं। दरअसल दो दिन पहले ही बरिंदर ढपाई और गुरलेज अख्तर का नया गीत danger drill रिलीज हुआ है। गीत की वीडियो बिंदर ब्रुज ने की है और गीत गोराया इस सांग में फिमेल लीड में है। गीत का म्यूजिक अलूफ ने किया जबकि गाने को लिखा और कंपोज खुद बरिंदर ढपई ने किया है।

ढपई ने इसे अपने चेनल  Dhapai Virk पर लांच किया है। दो दिन के भीतर दो लाख के करीब लोग ये गीत देख चुके हैं। गीत को spotify ने भी ट्रेंडिग में जगह दी है। जहां लोग गीत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं ढपई की लुक पर लोग ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी पंजाबी गायक ढपई के कई गीत लांच हो चुके हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर चुके हैं।

देखें वीडियो

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!