Wednesday , February 18 2026
Breaking News

केजरीवाल की तरह पंजाब के सीएम भगवंत मान भी करेंगे विपश्यना में साधना, पढ़ें कब से कब तक

चंडीगढ़, (PNL) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विपश्यना में साधना करेंगे। मुख्मयंत्री भगवंत मान आज विपश्यना के लिए आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रवाना हो गए हैं। वह वहां पर चार दिन रहेंगे और शनिवार शाम को दिल्ली लौटेंगे। उसके अलगे ही दिन वह गुजरात के लिए रवाना हो जाएंगे।

उसके बाद वह लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की रैलियों में शामिल होंगे। ऐसे में विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। सुनील जाखड़ ने उनके विपश्यना जाने पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान चार दिनों के लिए आंध्र प्रदेश में ध्यान करने जा रहे हैं। यह चौंकाने वाला लगता है। ऐसा करके क्या वे यह साबित करना चाह रहे हैं कि पंजाब का होशियारपुर मेडिटेशन सेंटर अच्छा नहीं है, जहां पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मेडिटेशन किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!