Tuesday , March 10 2026
Breaking News

करतारपुर में कुकर्म का मामला : PNL खबर प्रकाशित ना करता तो इस समय कनाडा में होता हैमर जिम का मालिक गिरीश अग्रवाल, टिकट भी करवा ली थी बुक, पढ़ें

करतारपुर, (PNL) : नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने वाला हैमर जिम का मालिक गिरीश अग्रवाल कनाडा भागने की तैयारी में था। बताया जा रहा है कि उसके पास कनाडा का पहले से ही टूरिस्ट वीजा था और इस मामले के बाद उसने कनाडा की टिकट भी बुक करवा ली थी। कुछ दिनों बाद उसकी फ्लाईट थी, लेकिन Punjab News Live -PNL की तरफ से मामला उजागर करने के बाद अब वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है। अगर PNL खबर ना लगाता तो वह इस समय कनाडा में होता। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस पीड़ित के आज बयान दर्ज करवाएगी और उसके बाद करतारपुर के बानिया मोहल्ला के रहने वाले गिरीश अग्रवाल को अदालत में पेश करेगी। फिलहाल उसका वीडियो बनाने वाला साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

किसी समय बेहद धार्मिक ख्यालों वालों होता था गिरीश

गिरीश अग्रवाल की तरफ से किए गए इस कुकर्म के बाद करतारपुर के लोग बेहद हैरान और गुस्से में है। गिरीश का परिवार बहुत बड़ा है और सभी काफी रसूखदार है। लोग बताते हैं कि गिरीश बेहद धार्मिक ख्यालों वाला व्यक्ति था। वह करतारपुर के तकरीबन सभी धार्मिक संस्थाओं का मेंबर था। वह हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। दान देने के साथ-साथ वह कई कार्यक्रमों में खुद रोल भी करता था। लोग कहते हैं कि दो साल पहले उसने करतारपुर में जिम खोला था, उसके बाद से उसका चाल-चलन बिगड़ गया था। बता दें कि गिरीश की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह 15 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करता नजर आ रहा है। ये कुकर्म जालंधर के सोढल रोड पर स्थित एक होटल में किया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में पूर्व ग्रंथी ने ठेके पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां : कर्मचारी घायल, 4 आरोपियों पर केस दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गांव चाटीविंड में 6 मार्च की देर रात शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!