Tuesday , February 17 2026
Breaking News

कपड़े उतारकर धरने पर बैठे निगम कर्मचारी, माता रानी चौक में लगाया धरना, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है। लुधियाना में नगर निगम कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रशासन खिलाफ धरना लगाया है। धरनाकारियों की अगुवाई भगवान वाल्मीकि सेवक संघ के रवि बाली ने की। निगम कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर निगम कमिश्नर खिलाफ नाारेबाजी की। दर्जा चार के कर्मचारियों ने निगम कमिश्नर खिलाफ रोष मार्च भी निकाला। हाथों में मुलाजिम एकता जिंदाबाद की तख्तियां पकड़ माता रानी चौक पूरी तरह से जाम कर दिया। राहगीर लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बातचीत करते हुए रवि बाली ने कहा कि 1 तारिख को सभी निगम मुलाजिमों को वेतन मिल जाता है लेकिन पिछले 4 महीने से दर्जा चार कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा। घर का गुजर बसर करना भी मुश्किल हो गया है। अधिकारी आए दिन वेत्तन न आने का कोई न कोई बहाना लगा देते है। थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धरनाकारियों को शांत करवा निगम कमिश्नर से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। फिलहाल धरना अभी जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

महाशिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में टेका माथा

धूरी, (PNL) : महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!