Friday , April 3 2026
Breaking News

ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F-35 विमान, 15 दिन में दूसरा फाइटर जेट किया ढेर

न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान की सेना ने सेंटर ईरान के मरकजी प्रांत में एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. ईरान के खातिम अल-अंबिया मुख्यालय ने ये दावा किया है. अल-जजीरा की खबर के मुताबिक मलबे की जांच में विमान पर ब्रिटेन के लेकनहीथ एयर बेस (Lakenheath Air Base) के निशान मिले हैं. यह एयरबेस अमेरिकी वायुसेना के लिए ब्रिटेन में एक महत्वपूर्ण अड्डा है. फिलहाल, विमान के पायलट और मिशन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

इससे पहले 19 मार्च को ईरान ने अमेरिकी F-35A फाइटर जेट को गिराने की बात कही थी. साथ ही उन्होंने इसका वीडियो भी जारी किया था. वीडियो में विमान पर हमला होता तो दिख रहा है, लेकिन उसके क्रैश होने की पुष्टि नहीं हुई. कुछ रिपोर्टों के मुताबिक एयरक्राफ्ट को नुकसान हुआ, पायलट को मामूली चोटें आईं लेकिन वह स्थिर रहा और पायलट बच गया और प्लेन क्रैश नहीं हुआ. बाद में इसने मिडिल ईस्ट में एक US एयर बेस पर सफलतापूर्वक इमरजेंसी लैंडिंग की.

ईरान ने जारी किए विमान के टुकड़ों के कई फोटो

ईरान ने इस बार F-35 के कई टुकड़ें के फोटों जारी किए हैं, क्योंकि ईरान के पिछले दावों को अमेरिका ने खारिज किया था. ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि क्रैश से हुए ज़ोरदार धमाके की वजह से पायलट का इजेक्ट कर पाना मुश्किल था. US सेंट्रल कमांड ने इन पोस्ट्स पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन IGRC के उस पहले के दावे को गलत बताया जिसमें उसने कहा था कि उसने एक US फाइटर जेट को मार गिराया है.

अमेरिका ने जंग में कितने विमान खोए

इस युद्ध में अमेरिका ने कुल 16 से 20 सैन्य विमान/ड्रोन खोए हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ कुछ ही ईरान की सीधी कार्रवाई से शॉट डाउन हुए हैं. बाकी दुर्घटनाएं, फ्रेंडली फायर में गिरे. ईरान ने 9 से 12 तक MQ-9 Reaper ड्रोन्स गिरए हैं. वहीं ईरान का दो F-35 गिराने का दावा है, जिसमें से एक को CENTCOM ने खारिज कर दिया है. अन्य दावे (F-15, F-16 आदि) ईरान की तरफ से आए, लेकिन अमेरिका ने इन्हें झूठा बताया. वहीं F-15E Strike Eagle के 3 विमान कुवैत की एयर डिफेंस से फ्रेंडली फायर में गिरे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Jalandhar ANTF ने कारपेंटर से पकड़ी 1 किलो हेरोइन:अमृतसर का रहने वाला, 5वीं पास, नशे का भी आदी, बोला-जल्द अमीर बनना चाहता था अमीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने हेरोइन तस्कर को काबू किया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!