Tuesday , March 31 2026
Breaking News

इंदौर से पंजाब में हो रही हथियारों की तस्करी को जालंधर पुलिस ने किया बेनकाब, दो बदमाश गिरफ्तार

जालंधर, (PNL) : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से पंजाब में हो रही अवैध हथियारों की तस्करी को जालंधर पुलिस ने बेनकाब किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 10 पिस्तौल और 10 ही मैगजीन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान गुरदासपुर के रहने वाले अजीतपाल सिंह और दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी इंदौर से अवैध हथियार खरीदकर पंजाब में सप्लाई करते थे। ये दोनों कल जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर एक बस से उतरे थे। तभी पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। कमिश्नर ने बताया कि आरोपी इंदौर से 20 हजार रुपए में हथियार खरीदकर 70 से 80 हजार रुपए में पंजाब में बेचते थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईरान के हमलों से डरे शाहरुख खान? दुबई में रद्द कर दी King की शूटिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ के शेड्यूल में बड़ा बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!