Saturday , August 22 2026
Breaking News

शिरोमणि अकाली दल का बड़ा एक्शन, चंदूमाजरा, बीबी जगीर कौर समेत आठ नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अनुशासन समिति ने मंगलवार को बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को अनुशासन समिति के चेयरमैन बलविंदर सिंह भूंदड़ के नेतृत्व में बैठक हुई। इस बैठक में समिति के सदस्य महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल और गुलजार सिंह राणके मौजूद रहे। समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए बागी नेताओं को निष्कासित कर दिया। अकाली दल के अनुशासन समिति ने जिन बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है, उनमें आठ सीनियर लीडर शामिल हैं। पार्टी से निकाले गए नेताओं में गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढींढसा, सिकंदर सिंह मलुका, सुरजीत सिंह रखड़ा, सुरिंदर सिंह ठेकेदार और चरणजीत सिंह बराड़ का नाम शामिल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!