Wednesday , September 9 2026
Breaking News

शाहकोट हाईटेक नाके पर एएसआई पर चढ़ाई कार, रुकने का इशारा करने पर घसीटा, हालत गंभीर

जालंधर, (PNL) : शाहकोट में जिले के एंट्री प्वाइंट पर लगते हाइटेक नाके पर तेज रफ्तार कार ने एएसआई को टक्कर मार दी। शाहकोट में कार उन्हें घसीटते हुए अपने साथ ले गई और कुछ दूरी पर एएसआई सुरजीत डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना के बाद थोड़ा आगे जाकर कार सवार रुका और कार वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। एएसआई सुरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कार एएसआई को टक्कर मारने के बाद कार घसीटते हुए ले जाती दिखाई दे रही है।

बाजवा कलां के रहने वाले एएसआई सुरजीत सिंह जालंधर देहात पुलिस में तैनात है। गुरुवार को उनकी ड्यूटी शाहकोट में सतलुज दरिया से सटे कावां पत्तन गांव में हाईटेक नाके पर लगाई गई थी। दोपहर के समय नाके पर उन्होंने सफेद रंग की जेन कार को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय उसे भगा लिया। अपनी तरफ स्पीड में कार आती देख एएसआई सुरजीत ने साइड होने की कोशिश की। ड्राइवर ने कार एएसआई पर चढ़ा दी और उन्हें घसीटते हुए कुछ दूरी पर डिवाइडर पर जाकर गिरा दिया। इसके बाद कार दोबारा हाईवे पर आई और रेलिंग से टकराकर रुक गई। ड्राइवर तुरंत कार से उतरा और फरार हो गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!