Wednesday , August 19 2026
Breaking News

शांति बैठक कराने वाले Pakistan को ही America ने दिया झटका, होर्मुज से लौटा दिए 2 जहाज

न्यूज डेस्क, (PNL) : होर्मुज से पाकिस्तान के 2 जहाज को अमेरिका ने वापस लौटा दिया है. इसे पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि, ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता कराने में पाकिस्तान काफी एक्टिव है. अमेरिका ने पाकिस्तान के 2 जहाजों को ऐसे वक्त में लौटाया है, जब होर्मुज से चीन समेत कुछ देशों के 20 जहाज बेधड़क गुजरे हैं. पाकिस्तान सरकार ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है. अल अरबिया के मुताबिक पाकिस्तान के झंडे लगे 2 जहाज मंगलवार को होर्मुज से निकलने की कोशिश की, लेकिन उसे अमेरिकी सेना ने वापस लौटा दिया. यह तब हुआ, जब उसी रास्ते से चीन और अन्य देशों के जहाज गुजर रहे थे.

पाकिस्तान के 20 जहाजों को मिला है पास

ईरान ने होर्मुज से जहाजों को ले जाने के लिए पाकिस्तान को 20 पास दे रखा है. इस पास के जरिए ईरान होर्मुज से पाकिस्तान के जहाजों को सुरक्षित निकालने का वादा किया था. पाकिस्तान अब तक 4 पास का इस्तेमाल कर भी चुका है, लेकिन अब अमेरिका ने ही उसे झटका दे दिया है.पाकिस्तान जहाजरानी विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने अल अरबिया को बताया- जब ईरान ने रास्ते को ब्लॉक कर दिया था, तब भी हम इतने चिंतित नहीं थे. अब अमेरिका ने हमारे जहाजों को वापस कर दिया है.पाकिस्तान के जहाजरानी मंत्री जुनैद अनवर चौधरी का कहना है कि अन्य देशों की तरह पाकिस्तान को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हम लगातार बातचीत कर रहे हैं और समस्या का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

होर्मुज से 20 जहाज बेधड़क निकले

अमेरिका ने होर्मुज के बाहर नाकाबंदी की घोषणा की है. इसके तहत अमेरिका ने ओमान की खाड़ी और अरब सागर में 10 हजार सैनिकों को तैनात कर रखा है. इसके बावजूद नाकाबंदी के पहले दिन 20 जहाज बेधड़क इस रास्ते से गुजरे. वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने सिर्फ 6 जहाजों को ही रोका. दिलचस्प बात है कि इनमें 2 जहाज पाकिस्तान के थे.इसे पाकिस्तान के लिए इसलिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इस्लामाबाद में 2 दिन बाद ईरान और अमेरिका के बीच पीस डील पर बातचीत होनी है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!