Wednesday , September 9 2026
Breaking News

व‍िवेक ब‍िंद्रा की पत्‍नी ने चोटें दिखाते हुए बतायी आपबीती, पढ़ें

न्यूज़ डेस्क, (PNL):  इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra Controversy) पत्‍नी के साथ कथ‍ित तौर पर मारपीट करने और घर से बाहर न‍िकाले जाने के मामले को लेकर विवादों में घ‍िर गए हैं.

इस मामले में ब‍िंद्रा की पत्‍नी यानिका के भाई ने सेक्टर-126 थाने में मामला दर्ज कराया है. सोशल मीड‍िया पर वायरल वीड‍ियो में पत्‍नी ने ब‍िंद्रा पर प‍िटाई के आरोप लगाते हुए शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लगे चोटों के न‍िशान भी द‍िखाए हैं. विवेक बिंद्रा के यूट्यूब पर 21.4 मिलियन फॉलोवर हैं.

पीड़‍िता ने बताया क‍ि उसकी कोहनी पर चोट लगी है. दोनों हाथों पर चोट लगी हैं, जोक‍ि गहरी होने की वजह से नीली पड़ गई हैं. पैर पर भी चोट लगी है ज‍िसकी वजह से सूजन ज्‍यादा आ गई थी. पैर की सूजन कम करने  को डॉक्‍टरों की ओर से दवाई दी गई है.

मुंह के कई ह‍िस्‍सों पर चोटों के न‍िशान 

पीड़‍िता यान‍िका ने बताया क‍ि दायीं तरफ की जांघ पर भी चोट के न‍िशान हैं. आंख और मुंह पर चोट लगी हैं. इसके न‍िशान साफ नजर आ रहे हैं. कान के बायीं तरफ ठीक पीछे स‍िर में भी गहरी चोट लगी है ज‍िससे चेहरे के एक तरफ का ह‍िस्‍सा आंख और गाल आद‍ि पर सूजन आई हुई है.

‘एक जगह पर 30-40 बार चांटे मारने का आरोप’ 

पीड़‍िता ने बताया क‍ि उनकी चोटों को देखकर नर्स ने कहा है क‍ि कान के पीछे स‍िर के ह‍िस्‍से में अंदरूनी चोटें आई हैं. दवाईयां दी गईं ज‍िससे सूजन कम हो सके. यान‍िका ने बताया क‍ि उसको एक जगह पर ही 30-40 बार चांटे मारे गए हैं.

क्‍या था पूरा मामला 

यानिका के भाई ने सेक्टर-126 थाने में मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि 7 दिसंबर को तड़के करीब 3 बजे मोट‍िवेशनल स्‍पीकर विवेक बिंद्रा का अपनी मां प्रभा से बहस हो रही थी.  इसका बचाव करने का प्रयास उनकी पत्‍नी यानिका ने क‍िया तो विवेक ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और गाली गलौज करते हुए यानिका को बुरी तरह से पीटा. मारपीट की वजह से उनको काफी चोटें आई हैं. एफआईआर के मुताबिक विवेक बिंद्रा की इसी साल 6 नवंबर, 2023 को यानिका से शादी हुई थी. विवेक बिंद्रा अपने परिवार के साथ सेक्टर 94 में बने सुपरनोवा अपार्टमेंट में रहते हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!