Monday , August 17 2026
Breaking News

लुधियाना में IDFC बैंक के मैनेजर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज फिरोज गांधी मार्केट, लुधियाना में स्थित IDFC बैंक के कुलैकशन मैनेजर बिकरमजीत सिंह को 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस निजी बैंक के उक्त कर्मचारी के विरुद्ध यह केस रविन्द्र कुमार निवासी सराभा नगर, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस रेंज लुधियाना में पहुँच करके बयान दर्ज करवाया कि वह पक्खोवाल रोड लुधियाना में ‘सिलवर मोड फैशन’ के नाम अधीन एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान चला रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आर. बी. आई. की ग्रैंड एमरजैंसी क्रेडिट लाईन ( जी. ई. सी. एल.) स्कीम के अधीन उपरोक्त आई. डी. एफ. सी. बैंक से 30. 9. 2020 को 4 सालों के लिए 13, 32, 379 रुपए का कर्ज़ लिया था। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसने कर्ज़ की सारी रकम/ किश्तें अदा करके अपना लोन खाता बंद करवाने के लिए उक्त कुलैकशन मैनेजर के साथ संपर्क किया।

कुलैकशन मैनेजर के साथ बातचीत के बाद उसने कर्ज़ की सारी रकम अदा कर दी परन्तु फिर भी उसका कर्ज़े वाला खाता बंद नहीं किया गया। इस सम्बन्धी जब वह उक्त कुलैकशन मैनेजर को मिला तो उसने बैंक के सीनियर अधिकारियों से यह खाता बंद करवाने के बदले उससे 40 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग की।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि क्योंकि दोषी कुलैकशन मैनेजर एक बैंक कर्मचारी है, इसलिए बैंकिंग रैगुलेशन एक्ट 1946 की धारा 46- ए अनुसार वह भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अधीन लोक सेवक है। इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस रेंज लुधियाना की टीम ने जाल बिछाया और दोषी बैंक कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से उसकी दुकान में 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी मुलजिम कुलैकशन मैनेजर बिकरमजीत सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है और दोषी को कल अदालत में पेश किया जायेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!