Thursday , July 30 2026
Breaking News

लुधियाना में रेलवे लाइन के पास खेतों में तलाकशुदा महिला की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में गिल रोड स्थित रेलवे लाईन के पास खेतों से एक महिला का शव मिला है। महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। लोगों ने शव देख तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

तेजधार हथियारों से किए गले पर वार

मृतका महिला मुंडिया कलां के इलाके की रहने वाली 35 वर्षीय संदीप कौर है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला के गले पर तेजधार हथियार से वार किए गए है। महिला की पहचान कर पुलिस ने उसके परिवार से संर्पक किया। परिवारिक सदस्यों के बयानों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक संदीप कौर है तलाकशुदा

जानकारी के अनुसार, मृतका मुंडिया के इलाके की रहने वाली है। मृतका के पिता शमशेर सिंह के अनुसार उनकी बेटी तलाकशुदा थी, जिसकी 14 वर्षीय बेटी भी है। वह हर सप्ताह मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में सत्संग पर जाती थी। रविवार को भी वह 10 बजे अपनी एक्टिवा पर गुरुद्वारा माथा टेकने गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौटी तो उसकी माता ने उसे करीब 2 बजे फोन किया, फोन बंद आने पर मृतका की मां ने पिता को सूचित किया।

देर रात पुलिस ने शव किया बरामद

देर रात थाना सदर की पुलिस महिला के घर पर पहुंची। जिन्होंने उन्हें मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पिता के बयानों पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उधर, थाना सदर के एसएचओ हर्षवीर सिंह ने कहा कि हत्या का यह मामला पुलिस जल्द क्रेक कर लेगी। इस केस में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। उम्मीद है कि आज शाम या कल सुबह तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!